बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए किन जिलों में हुई सबसे कम और सबसे अधिक वोटिंग

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए किन जिलों में हुई सबसे कम और सबसे अधिक वोटिंग

PATNA : नगर निकाय के प्रथम चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया की प्रथम चरण में कुल 59.62% मतदान हुए हैं। जिसमें 57.34 फीसदी पुरुष और 59.33 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। 


उन्होंने कहा की अरवल जिले में सबसे अधिक 67.71 फीसदी मतदान हुए हैं। जबकि बांका में सबसे कम 45.78 फीसदी मतदान हुए हैं। दीपक प्रसाद ने बताया की 37 जिलों के 156 नगर पालिका में आज मतदान कराया गया है। जहाँ 3658 पद के लिए वोटिंग हुई है। जिनमे वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद पद के किये चुनाव हुए हैं। 

उन्होंने कहा की आज सुरक्षा के लिए चुनाव के दौरान 11433 हजार पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी। जबकि मतदान केन्द्रों पर कुल 42085 हजार पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। मतदान के दौरान गड़बड़ी करनेवाले 128 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 11.575 लीटर शराब भी जब्त की गयी है। 

दीपक प्रसाद ने बताया की 377 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी थी। कंट्रोल रूम में 15 शिकायत प्राप्त हुए। जिसका त्वरित गति से समाधान किया गया। मतों की गणना 20 दिसंबर को होगी।

पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News