बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रखंड प्रमुख के पति की गुंडागर्दी, महिला उपमुखिया को पीटा

प्रखंड प्रमुख के पति की गुंडागर्दी, महिला उपमुखिया को पीटा

कैमूरभभुआ प्रखंड प्रमुख के पति कमलेश सिंह और महिला उपमुखिया के बीच ठन गई है. महिला उपमुखिया के पति ने कमलेश सिंह पर आरोप लगाया है कि प्रखंड प्रमुख के पति कमलेश सिंह ने अपने गुंडों के साथ महिला उपमुखिया को पीटा है.
 
 



 

 खबर के मुताबिक प्रखंड प्रमुख के पति कमलेश सिंह पर यह आरोप है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड नंबर 4 चयनित है. फिर भी प्रमुख पति के द्वारा दबंगई से सारे नियम को ताक पर रख कर मनरेगा योजना से बिना प्रशासनिक स्वीकृति के ही जबरन काम करवाया जा रहा था. प्रखंड प्रमुख पति कमलेश सिंह को जब महिला उपमुखिया काम करवाने से रोका तो उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद महिला उप मुखिया पति के समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया. दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं. इस बात सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया. इस मारपीठ में 6 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक की हालत काफी खराब है जिसे इलाज के लिए बनारस भेजा गया है.

 कैमूर से देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

Suggested News