बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर बनाये गए जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर बनाये गए जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

PATNA : प्रखर समाजवादी चिंतक, वरिष्ठ पत्रकार और जन सुराजी संजय कुमार ठाकुर को जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार प्रदेश जन सुराज का मुख्य प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी बनाया है। इसके पूर्व ठाकुर पूर्वी चंपारण जिला के मुख्य प्रवक्ता के रूप में जन सुराज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। ज्ञात हो कि ठाकुर के दादा वंशीधर ठाकुर, पिता श्याम सुंदर ठाकुर एवं माता उषा देवी जिले के लब्धप्रतिष्ठ स्वाधीनता सेनानियों में से एक थे। जिन्होंने जीवन पर्यन्त समाज को जागरूक करने और सद्भाव बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विधि स्नातक उत्तीर्ण ठाकुर वर्ष 1982 से ही पत्रकारिता से जुड़े और तभी से पत्रकारिता को समाज सेवा का सशक्त माध्यम बनाया। रांची एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र टाइम्स, आज, हिन्दुस्तान और राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिकों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं तथा अपनी धारदार लेखिनी से जिले के दबे-कुचले,शोषितों - पीड़ितों की आवाज बनते रहे हैं। 

पूर्वी चंपारण जिले में वर्ष 1991 से जिला पत्रकार यूनियन के लगातार अभी तक अध्यक्ष के रूप में सक्रिय ठाकुर पत्रकारों को संगठित कर उन्हें ताकतवर बनाने और बुलंद आवाज देने के लिए  विख्यात है। ठाकुर की सांगठनिक क्षमता, संघर्षशीलता और निर्भीकता अविस्मरणीय है। बिहार की जन विरोधी सत्ता को परिवर्तित कर व्यवस्था बदलने तथा समस्या ग्रस्त बिहारियों के कल्याण और खोया सम्मान वापस लाने के प्रशांत किशोर की सोंच और उनके पदयात्रा अभियान से प्रभावित होकर ठाकुर ने अपना संपूर्ण शेष जीवन जन सुराज को समर्पित करते हुए पदयात्रा में शामिल हो प्रशांत किशोर से कदमताल मिलाते चलते रहे हैं। 

इस दौरान उन्हें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद की जीत के लिए पूर्वी चंपारण का चुनाव अभियान प्रभारी बनाया गया। जहां उन्होंने अपनी ताकत झोंक दी तथा साथियों के सामूहिक प्रयास, मतदाता शिक्षकों की कृपा, ईश्वर के आशिर्वाद तथा प्रशांत किशोर के रणनीतिक मार्ग दर्शन से जीत हासिल हुई। ठाकुर को जिला संगठन में मुख्य प्रवक्ता बनाया गया। जहां भी उन्होंने अपनी दक्षता साबित की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ठाकुर के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर बिहार जन सुराज के प्रभारी मोहित सिन्हा,पूर्वी - पश्चिमी चंपारण जिले के संगठन प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पूर्व आईपीएस अधिकारी और वरिष्ठ जन सुराजी आर के मित्र,गोपालगंज जिले के मुख्य प्रवक्ता फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, पूर्वी चंपारण जन सुराज के जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, महासचिव जयमंगल कुशवाहा, अभिभावक मण्डल के जिला अध्यक्ष राजाराम सिंह कुशवाहा, सदस्य राय सुन्दर देव शर्मा, अभियान समिति के जिला अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, रवीन्द्र सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, महेश बैठा, श्याम सुंदर सिंह, जिला महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष सचिन यादव, जिला प्रवक्ता डॉ मंजर नसीम, ईं अजय कुमार आजाद, अरेराज अनुमंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र, चकिया अनुमंडल अध्यक्ष रामशरण यादव, रक्सौल अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार साह, सदर अनुमंडल अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह,सिकरहना अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, तारिक अनवर चंपारणी,  कार्यालय प्रभारी अरुण तिवारी,सुगौली सभापति नुरुल होदा कुरैशी, रामगढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद नारायण सिंह, रामगढ़वा के सोशल मिडिया प्रभारी सुबोध मिश्रा समेत अनेक जन सुराजी नेताओं ने इस हेतु जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त किया है और ठाकुर को बधाइयां दी है। इन नेताओं ने विश्वास जताया है कि ठाकुर यहां भी मुख्य प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी की गरिमा और अपनी दक्षता साबित करने में सफल होंगे।

Suggested News