बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में प्रोटोकॉल तोड़ दो सौ मीटर पैदल चली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बच्चों के बीच बांटी चॉकलेट

गया में प्रोटोकॉल तोड़ दो सौ मीटर पैदल चली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बच्चों के बीच बांटी चॉकलेट

GAYA : बिहार दौरे के आखिरी दिन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया पहुंची। गया से दिल्ली जाते समय अपनी कार से उतरकर लोगों के बीच 200 मीटर तक पैदल चलीं। इस दौरान बच्चों को चॉकलेट भी गिफ्ट कीं। इसके पहले एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह महाबोधि मंदिर पहुंची। 


इस दौरान वह ई-रिक्शा पर बैठकर महाबोधि मंदिर तक पहुंची और पूजा-अर्चना की। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। फिर दीक्षांत समारोह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के 103 स्टूडेंट्स को मेडल दिए गए। इनमें 66 लड़कियां थीं।

इस यूनिवर्सिटी में करीब साढ़े तीन घंटे तक राष्ट्रपति रुकीं। चार बजे वह यूनिवर्सिटी से गया एयरपोर्ट के लिए निकलीं। डेल्हा थाना क्षेत्र में अपनी कार से उतरीं ओर पैदल चलने लगीं। 

बैरिकेडिंग के पास बड़ी संख्या में महिलाएं खड़ी थीं। बच्चे भी खड़े थे। सभी का अभिवादन स्वीकार किया। युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे। महिलाएं भी गदगद नजर आईं। बच्चे भी राष्ट्रपति के हाथों चाकलेट लेकर खुश नजर आए।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News