बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के आमंत्रण पर पहली बार बिहार आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 अक्टूबर से तीन दिनों के दौरे की बेहद खास

सीएम नीतीश के आमंत्रण पर पहली बार बिहार आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 अक्टूबर से तीन दिनों के दौरे की बेहद खास

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 अक्टूबर को पटना आएंगी. सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति को यह आमंत्रण पटना में चौथे कृषि रोडमैप लॉचिंग समारोह के लिए दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है और वे 18 अक्टूबर को पटना में रहेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही हैं. उनका यह दौरा इसलिए भी खास है कि उन्हें बिहार आने के लिए आमंत्रण खुद नीतीश कुमार की ओर से दिया गया है. 

वहीं दिन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गया जाएंगी. वहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल प्रदान करेंगी. गया स्थित स्थायी परिसर में पहली बार सीयूएसबी का दीक्षांत समारोह का आयोजन 19 अक्टूबर को होगा. वहीं अपने दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी. वहां भी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. 

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पदभार सँभालने के बाद मुर्मू का यह पहला बिहार दौरा होगा. इससे पूर्व वे राष्ट्रपति चुनाव के पहले बिहार आई थी और अपने समर्थन में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. वहीं राष्ट्रपति का चुनाव जितने के बाद सीएम नीतीश ने भी द्रौपदी मुर्मू से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दी थी. वहीं द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जितने के बाद राजनीतिक परिदृश्य बदल गए थे. नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में एनडीए से नाता तोड़ लिया था और बिहार में महागठबंधन सरकार बना ली. 

अब नीतीश कुमार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की पहल में सफल हो चुके हैं. ऐसे में नीतीश कुमार ने फिर से एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है और उन्होंने इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया है. 


Suggested News