बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति कोविंद ने किया गुमला का दौरा, अनाथ और दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात

झारखंड प्रवास के दूसरे दिन  राष्ट्रपति कोविंद  ने किया गुमला का दौरा, अनाथ और दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात

Gumla : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इनदिनों झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। अपने इस दौरे के दूसरे दिन वे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ गुमला पहुंचे है। 

राष्ट्रपति कोविंद गुमला के विशुपुर स्थित विकास भारती संस्थान का दौरा किया है। जहां उन्होंने परिसर में  लगे स्टालों का अवलोकन किया। 

इसके साथ ही राष्ट्रपति ने विकास भारती द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन परिसर में आदिम जनजाति अनाथ बच्चे,दिव्यांग बच्चे एवं विभिन्न समुदाय के सैकड़ों बच्चे से मिले। ज्ञान निकेतन परिसर में महामहिम द्वारा पौधारोपण भी किया गया। 

बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के झारखंड दौरे पर 28 फरवरी को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन गए। वहीं राजभवन से शाम 4.10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) पहुंचे। जहां वे सीयूजे के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रात में राजभवन में विश्राम किया। 

वहीं 29 फरवरी को राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे रांची से गुमला के विशुनपुर में विकास भारती के कार्यक्रम में हुए। जिसके बाद वे 11.20 बजे वह देवघर प्रस्थान कर गये। 

1:45 से 2:05 बजे तक वह देवघर मंदिर में रहेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह शाम 7.40 बजे रांची राजभवन पहुंचेंगे। एक मार्च को वह सुबह 10:30 बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News