बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति का अभिभाषण : राम मंदिर निर्माण से सदियों की आकांक्षा पूर्ण, दंड की जगह देश में अब मिल रहा न्याय, उपलब्धियों का किया बखान

राष्ट्रपति का अभिभाषण : राम मंदिर निर्माण से सदियों की आकांक्षा पूर्ण, दंड की जगह देश में अब मिल रहा न्याय, उपलब्धियों का किया बखान

DESK. बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने का जिक्र करते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया. वहीं सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रय़ान-तीन की सफलता का जिक्र किया. साथ ही राम मंदिर निर्माण को सदियों की आकांक्षा का पूर्ण होना करार दिया. देश में न्याय संहिता लाने की पहल पर उन्होंने कहा कि पहले दंड विधान था लेकिन अब देश में न्याय मिलता है. 

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण : उन्होंने कहा, संविधान लागू होने के 75वीं वर्षगांठ, देश ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। आजादी के 75वें साल में अमृत महोत्सव मनाते हुए देश की युवा पीढ़ी ने फिर से आजादी के कालखंड को जिया। कृतज्ञ राष्ट्र ने अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले अभिभाषण में कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने लगातार दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहने का जिक्र करते हुए देश की आर्थिक नीतियों को शानदार बताया। उन्होंने डिजिटल इंडिया जैसी पहल की भी सराहना की। बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। देश के कोने-कोने से शहीदों के गांवों से दिल्ली लाई गई मिट्टी का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अमृत कलश को दिल्ली लाया जाना ऐतिहासिक लम्हा था। इसके लिए सरकार ने मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया, जो सराहनीय है। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गाँव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए।

डिजिटल डेटा की सुरक्षा: राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार 'न्याय-सर्वोपरि' के सिद्धांत पर काम कर रही है। देश में डिजिटल डेटा की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन कानून से देश में शोध और नवाचार यानी इनोवेशन को बल मिलेगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े आरक्षण कानून का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की अपनी कमिटमेंट लगातार जारी रखने में सफलता हासिल कर रही है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को मेरी सरकार ने लगातार जारी रखा है।

 सुशासन और पारदर्शिता : मुर्मू के अभिभाषण में उद्योग जगत के लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हो रहे प्रयासों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि किसानों को लाखों करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया है। कृषि उत्पादों का निर्यात भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं।' राष्ट्रपति ने कहा, 'बीते दशक में, मेरी सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है।' उन्होंने कहा कि भारत में बिजनेस करना आसान हो, इसके लिए उपयुक्त माहौल रहे, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

देश में नए कानून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने, औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर नए कानून बनाए जाने सहित केंद्र सरकार के कई अन्य कदमों का भी उल्लेख किया।

Suggested News