बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट, चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां की हालत नाजुक

खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुआ ब्लास्ट, चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां की हालत नाजुक

KHAGDIYA : खबर खगड़िया जिले से जुड़ी है। जहां सोमवार सुबह खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर ब्लास्ट हो गया। कुकर में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं महिला की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। मृतका जिले के मानसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलहा गांव के बाटो सहनी की डेढ़ वर्षीय बेटी मिस्टी कुमारी और घायल उसकी मां 25 वर्षीया विजुला देवी बताया जा रहा है।

घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी भदास गांव  की है। बताया जाता है कि विजुला देवी दक्षिणी भदास गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। खाना बनाने के दौरान कुकर ब्लास्ट कर गया। उस समय दोनों किचेन में ही थे। घटना मेंमां और बेटी बुरी तरह घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों घायलो को परिजनों ने आनन फानन में  इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। 

जहां इलाज के दौरान बच्ची की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर दिया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन  रेफर करने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।मृत बच्ची की मां का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। 

इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। कुकर फटने के स्थल का पुलिस ने वेरिफिकेशन किया है। वहां से साक्ष्यों का संकलन भी किया गया है। 


Suggested News