बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन की तरह तैयार है प्रियंका का घर, देखें सगाई की तस्वीरें

दुल्हन की तरह तैयार है प्रियंका का घर, देखें सगाई की तस्वीरें

News4nation desk- बॉलीवुड की देशी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चे में थें. बॉलीवुड के गलियारे से अब खबर आ रही है कि प्रियंका और निक शनिवार को सगाई करने जा रहे हैं. सगाई से पहले प्रियंका का मुंबई स्थित घर जुहू को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुबह से वहां हलचल देखने को मिल रही है. शुक्रवार को प्रियंका और निक को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में डिनर भी करते हुए दिखे. उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी दिखें। 

शुक्रवार की रात को निक अपने पेरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर के साथ इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए इंडिया आए. निक के पेरेंट्स पहली बार प्रियंका से मिलेंगे। खबर के मुताबिक, शनिवार को प्रियंका के घर पूजा रखी गयी है और रात में 5 स्टार होटल में उनका इंगेजमेंट सेरेमनी है. सूत्रों का कहना है कि आज 10 बजे के आसपास पंजाबी तरीक़े से उनका रोका और पूजा होगी. हालांकि इस बारे में अभी तक प्रियंका चोपड़ा की ओर से कोई भी बयान नहीं दिया गया है. इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने खास मेहमान रणवीर सिंह, मनीष मल्होत्रा, कारन जोहर, परिणीति चोपड़ा को आमंत्रित किया है. 


खबर यह भी है कि पार्टी के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए मुंबई में ही रुक सकती हैं. इस फिल्म में फरहान अख्तर भी काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ा है. निक अपने फैमिली के साथ मुंबई आ चुके हैं और आज उनके भाई केविन और जो जोनस मुंबई आ सकते हैं. 



Suggested News