बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में प्रियंका का मिशन "हाथ".. संकल्प रैली में राहुल भी होंगें सोनिया के साथ

गुजरात में प्रियंका का मिशन "हाथ".. संकल्प रैली में राहुल भी होंगें सोनिया के साथ

NEWS4NATION DESK : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए जीत की रणनीति बना रही प्रियंका गांधी जल्द ही गुजरात का रुख करने वाली हैं। प्रियंका गांधी योगी के किले से दूर अब मोदी के गढ़ में चुनौती देने को तैयार हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के अंदर बीजेपी को टक्कर देने के बाद अब कांग्रेस ने हाथ को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी गुजरात के अडालज में रैली करने वाली है। प्रियंका इस पहली रैली का नाम संकल्प रैली दिया गया है। 

खास बात यह है कि अडालज में होने वाली कांग्रेस की संकल्प रैली के मंच पर प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी के साथ उनके दोनों बच्चे राहुल और प्रियंका किसी राजनीतिक मंच पर साथ-साथ होंगे।

Suggested News