बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समाधान यात्रा के बाद भी समस्या बरकरार...नीतीश कुमार के सामने फरियादी ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार की खोली पोल

समाधान यात्रा के बाद भी समस्या बरकरार...नीतीश कुमार के सामने फरियादी ने सात निश्चय में भ्रष्टाचार की खोली पोल

PATNA: समाधान यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जनता दरबार में फरियादों की समस्या का समाधान कर रहे. जनता दरबार में मुख्यमंत्री शिकायत को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे. मुजफ्फरपुर के गायघाट के एक फरियादी ने सात निश्चय योजना और भ्रष्टाचार को  लेकर जीरो टॉलरेंस की पोल खोल दी.

गायघाट के फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि गायघाट प्रखंड में सात निश्चय योजना के तहत पक्की गली-नाली व सड़क योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ। शिकाय़त के बाच जांच हुई, जांच में आरोप में प्रमाण मिले हैं. लेकिन भ्रष्टाचारियों को पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने शिकायत सुनकर अधिकारी को इस शिकायत को तुरंत देखने को कहा. 

Suggested News