बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी, प्रदर्शन में वार्ड-7 की पार्षद भी हुई शामिल

सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी, प्रदर्शन में वार्ड-7 की पार्षद भी हुई शामिल

NAWADA : जिले में सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आज पांचवे दिन  भी नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया गया। सफाईकर्मियों के इस  आंदोलन को वार्ड पार्षदों का भी साथ मिल रहा है।

आज वार्ड-7 की पार्षद रीना कुमारी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी भी धरना में शरीक हुए। इस मौके पर वार्ड पार्षद रीना कुमारी ने कहा कि दैनिक कर्मचारियों को सेवा से मुक्त करना सरकार की दमनकारी नीति है। गरीब विरोधी सरकार मजदूरों से उनका रोजगार छीन रही है। जो काफी निदनीय है। 

इधर, सफाई कर्मचारियों ने नगर के प्रजातंत्र चौक पर लोकायुक्त के आदेश की प्रति को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इससे पहले नगर परिषद कार्यालय से जुलूस निकाला गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोकायुक्त के आदेश को अविलंव वापस लो, गरीब-मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद, नगर परिषद की मनमानी नहीं चलेगी, गरीब मजदूरों को नौकरी से निकालना बंद करो आदि नारे लगाते हुए सफाई कर्मी प्रजातंत्र चौक पहुंचे। जहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। 

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रभारी भोलाराम ने कहा कि राज्य सरकार गरीब-मजदूरों को नौकरी के अधिकार से वंचित कर  गुलाम की तरह काम कराना चाहती है, जो जमींदारी प्रथा की याद ताजा करा रही है। 

इधर सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। कार्यालय में तालाबंदी के बाद कामकाज भी पूरी तरह बाधित है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News