बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनविश्वास से होगा जनविकास, तेजस्वी ने बिहारवासियों को खास अंदाज में दिया धन्यवाद, जानें क्या कुछ कहा नेता प्रतिपक्ष ने....

जनविश्वास से होगा जनविकास, तेजस्वी ने बिहारवासियों को खास अंदाज में दिया धन्यवाद, जानें क्या कुछ कहा नेता प्रतिपक्ष ने....

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनविश्वास यात्रा और जनविश्वास महारैली को लेकर बिहारवासियों को खास संदेश दी है। उन्होंने बिहारवासियों को खास अंदाज में धन्यवाद दिया है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर बिहार की जनता को  धन्यवाद दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने(बिहारवासियों) ने एक नया इतिहास रच डाला। ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।

8 से 9 दिनों में बना नया इतिहास

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि, 22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फंसी गाड़ियों में थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्‍पनीय है।

जनता को तेजस्वी का वचन

बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा। 

नए बिहार की रखेंगे नींव 

उन्होंने कहा कि 3 मार्च की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदान देंगे। जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा।

Suggested News