बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में रहने के लिए पुणे सबसे बढि़या शहर, दिल्ली 65वें नंबर पर

देश में रहने के लिए पुणे सबसे बढि़या शहर, दिल्ली 65वें नंबर पर

NEW DELHI : आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा ने सोमवार को  रहने के लिहाज से अच्छेव शहरों की सूची जारी की।  देश में रहने के लिहाज से महाराष्ट्र का पुणे पहले नंबर पर है। राजधानी दिल्ली इस मामले में काफी पिछड़ी हुई है और उसे टॉप 50 में भी जगह नहीं मिली है। तमिलनाडु, गुजरात, बिहार , यूपी जैसे बड़े राज्यों का कोई शहर टॉप 10 में जगह नहीं बना सका। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स रिपोर्ट में महाराष्ट्र के तीन शहर टॉप पर हैं।

हरदीप पुरी द्वारा जारी इस रिपोर्ट में पुणे को देश का सबसे अच्छा रहने योग्य शहर बताया गया है। इसके बाद नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई का नंबर आता है। लिस्ट में चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश का धार्मिक शहर तिरुपति है। चंडीगढ़ पांचवें, ठाणे छठा, रायपुर सातवां, इंदौर आठवां, विजयवाड़ा नौवां और भोपाल दसवें नंबर पर है। वहीं उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर इस सूची में सबसे नीचे है।

देश की राजधानी दिल्ली को इस लिस्ट में 65वां स्थान मिला है। साफ है कि दिल्ली वायु प्रदूषण के मापदंड पर अन्य शहरों से काफी पिछड़ गया।  हरदीप पुरी ने बताया कि यह सर्वेक्षण 4 मापदंडों पर आधारित था, जिसमें प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, आर्थिक स्तंर और भौतिक बुनियादी ढांचे को शामिल किया गया।

मंत्रालय द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में 111 शहरों को शामिल किया गया था। आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि कोलकाता ने सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

Suggested News