बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहत की खबर....पुनपुन नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू,5 CM की हुई कमी

राहत की खबर....पुनपुन नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू,5 CM की हुई कमी

PATNA:  पटना के लिए राहत की खबर है।उफान पर रहे पुनपुन नदी के जसल्तर में कमी शुरू हो गई है।पटना में 5 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।पटना डीएम कुमार रवि ने बताया है कि पटना में 5 सेमी जबकि श्रीपालपुर में 53.56 CM की कमी दर्ज की गई है।पुनपुन नदी के जलस्तर में कमी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

बता दें कि पुनपुन नदी के जलस्तर में गुरुवार को 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं शुक्रवार को भी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। गुरुवार काे पुनपुन का रिंग बांध कई जगहाें पर टूट गया था। इसके कारण पानी तेजी से पटना के सुरक्षा बांध की ओर पहुंच रहाथा। इससे बांध पर भी दबाव बढ़ गया। पटना-गया रेल लाइन पर खतरे काे देखते हुए इस रूट पर ट्रेनें राेक दी गई हैं। 

श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही थी। लेकिन आज से जलस्तर घटना शुरू हो गया है।बता दें कि पुनपुन नदी में बाढ़ आने की वजह से पटना के कई इलाके प्रभावित हो गए थे।पटना सुरक्षा बांध पर भी खतरा मंडराने लगा था।एहतियातन जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को लगाया गया था।खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।

Suggested News