बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में कर्ज नहीं लौटाने पर झोलाछाप डॉक्टर ने की अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

नालंदा में कर्ज नहीं लौटाने पर झोलाछाप डॉक्टर ने की अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले के सरमेरा थाना इलाके के बाजार स्थित एक झोला छाप डॉक्टर ने कर्ज का रुपए नहीं लौटाने पर अधेड़ की पीट पीट कर हत्या कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक इसी थाना इलाके के पुरानी इसुआ गांव निवासी स्व शिवशंकर साव का पुत्र उमेश साव है।

 

मृतक के पुत्र ने बताया कि बहन की शादी के लिए पिता ने नवादा जिले के काशीचक निवासी आरएमपी डॉक्टर विपिन कुमार सुमन से कर्ज लिया लिए थे। वह सरमेरा बाजार में क्लीनिक चलाता है। आज जब उसके पिता खाद लाने के लिए बाजार जा रहे थे। 

इसी दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी डांटे से पिटाई करते हुए जबरन थाना लेकर गए। जहां वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि एक व्यक्ति को गमछा से बांधकर एक अधेड़ को लाया था। जहां वह बेहोश होकर कर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई है। दूसरे व्यक्ति विपिन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News