बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने फांसी लगाकर दी जान

BEGUSARAI : जिले में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड किये जाने की घटना सामने आई है। घटना जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव की है। मृतक की पहचान संजीत कुमार के रुप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात संजीत का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने कमरे में जाकर दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। 

वहीं आज बुधवार की सुबह जब आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को संदेह हुआ। बाद में दरवाजा तोड़ा तो देखा कि संजीत फंदे से लटका हुआ था। 

घटना के बाद घर कोहराम मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

इधर नव वर्ष के पहले ही दिन हुई इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News