जमुई सदर अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल, सिविल सर्जन के चैंबर का AC ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

JAMUI : आज जमुई सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ गया है। जब चोर जमुई सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित सिविल सर्जन के चैंबर के एयर कंडीशन का आउटडोर खोल ले उड़े। 

सिविल सर्जन का चैंबर अस्पताल परिसर के बीचो बीच अवस्थित है और ऐसे में चोरों का मनोबल इस कदर हावी है की अस्पताल परिसर में 24 गार्ड की तैनाती के बावजूद इस घटना को अंजाम दे दिया गया। 

इससे साफ जाहिर है की अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। ऐसे में जब अस्पताल के सिविल सर्जन के चैंबर की सुरक्षा ही पुख्ता नही है तो अस्पताल परिसर की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Nsmch
NIHER

वही अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी है और जमुई पुलिस अब इसकी गहन जांच में जुट गई है। लेकिन ये बात तय है की अस्पताल की सुरक्षा को और दुरुस्त करने की जरूरत है। साथ ही इस घटना की चर्चा पूरे जमुई शहर में जोरों से हो रही है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट