बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान औरंगाबाद जायेंगे राहुल गाँधी, गया के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में होंगे शामिल, तैयारियों के लेकर की बैठक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान औरंगाबाद जायेंगे राहुल गाँधी, गया के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में होंगे शामिल, तैयारियों के लेकर की बैठक

GAYA : कॉंग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 15 फरवरी को झारखंड के रास्ते बिहार के औरंगाबाद जिला के हरिहर गंज में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर औरंगाबाद के गांधी मैदान में विशाल सभा को राहुल गाँधी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के औरंगाबाद के सभा में गया जिला से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु गया के कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने किया।

बैठक में उपस्थित गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के सभी नेता, कार्यकर्ता,  प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि  मगध के ऐतिहासिक धरती औरंगाबाद में देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता आमजन की आवाज राहुल गांधी की सभा को लेकर हम गया के सभी कॉंग्रेस जनों में भारी उत्साह है। सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों से हज़ारों, हजार की संख्या मे छोटी, बड़ी गाडिय़ां, ट्रेन से लोग 15 फरवरी को सुबह से ही औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे।

बैठक में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, ए आई सी सी सदस्य सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह, टिकारी के पूर्व प्रत्याशी सुमंत्र कुमार, अखिल भारतीय कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद उ मै र खान उर्फ टीका खान, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह,  विपिन बिहारी सिन्हा,  युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, इंटक के श्रवण पासवान, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला,  शिव कुमार चौरसिया, गिरे न डर कुमार, मोहम्मद न वा ब , मोहम्मद खैर उद्दीन , राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, नारायण कुमार सिंह, जीशान अहमद,  मोहम्मद कमर खान,  प्रखंड अध्यक्षों में राजेंद्र सिंह,  मोहम्मद शाहिद इमाम, शंभू शरण सिंह, रामजी मांझी, सतीश सिंह, जय प्रकाश यादव आदि ने कहा कि हम कॉंग्रेस जनों के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी विगत 10 वर्षो से मोदी सरकार के विफलताओं एवं नाकामियों को सम्पूर्ण भारत में उजागर करने का काम कर रहे हैं।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा,  न्याय का हक मिलने तक के नारों को बुलंद करते हुए न्याय के लिए संघर्ष कर 5 लक्ष्य को अमलीजामा पहुंचाना है। जिसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय को पूरा करना है। नेताओं ने कहा कि देश के बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर कॉंग्रेस पार्टी विगत कई वर्षो से संघर्ष कर रही है। सभी को उचित भागीदारी, किसानो को उनके उपज का दुगना मूल्य दिलाने, महिलाओ को सम्मान एवं उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने,  श्रमिकों को उचित मजदूरी हेतु कॉंग्रेस पार्टी का राहुल गांधी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि गया जिला के कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आज से ही घर- घर,  जन- जन में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी की 15 फरवरी के आयोजित सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को चलने हेतु जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News