बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा, इस दिन से गया जंक्शन पर रुकेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस

रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा, इस दिन से गया जंक्शन पर रुकेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस

GAYA: गया से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप गया से दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। मिली जानकारी अनुसार भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस अब गया जक्शन पर भी रुकेगी। यह सुविधा यात्रियों को आगामी 31 मई से मिलेगी।

दरअसल, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 31.05.2023 से गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

विदित हो कि अब तक इस ट्रेन का गया जंक्शन पर परिचालनिक ठहराव था परंतु दिनांक 31.05.2023 से वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो जाएगा। गया जंक्शन पर यह ट्रेन तीन मिनटों के लिए रुकेगी। 

बता दें कि, गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 31.05.2023 से 18.40 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी तथा यहां से 18.43 बजे प्रस्थान करेगी।


Suggested News