बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोचहा विधानसभा उपचुनाव में BJPP के प्रत्याशी होंगे राजेश राम रमैया, पार्टी अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने दी जानकारी

बोचहा विधानसभा उपचुनाव में BJPP के प्रत्याशी होंगे राजेश राम रमैया, पार्टी अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने दी जानकारी

पटना. भारतीय जन परिवार पार्टी ने बोचहा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इस सीट पर पार्टी की ओर से राजेश राम रमैया चुनाव लड़ेंगे. इसकी जानकारी भारतीय जन पिरवार पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने दी है.

बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के बोचहा से विधायक रहे मुसाफिर पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी है, लेकिन इस पर उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अभी अधिसूचना जारी नहीं किया है. 

वहीं उप चुनाव से पहले भारतीय जन परिवार पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतार दिया है. इसको लेकर पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें लिखा गया है कि भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से बोचहा विधानसभा सीट पर राजेश राम रमैया के नाम पर फैसला लिया गया है.

Suggested News