बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पुलिस थाने में दो लड़कों को बंधवायी गयी राखी, गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने किया है बरामद

गया में पुलिस थाने में दो लड़कों को बंधवायी गयी राखी, गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने किया है बरामद

गया. दो लापता लड़कों को पुलिस थाने में राखी बंधवायी गयी है। पुलिस ने गुमशुदगी मामले में दोनों को बरामद किया है। दोनों पुलिस की देखरेख में है। आज राक्षबंधन के अवसर पर बहनों ने दोनों लापता युवक को राखी बांधी है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराकर दोनों लड़कों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

बोधगया थाना क्षेत्र के डहरिया बीघा के रहने वाले 16 वर्षीय रोशन कुमार अपने घरवालों से नाराज होकर भाग गया था। इसके बाद रोशन के परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराई थी। वहीं बोधगया थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और तीन दिन के अंदर को ढूंढ लिया। 

वहीं दूसरा युवक नारायणपुर के रहने वाले सचिन कुमार बोधगया के पच्छठी में किराए पर रहता था। सचिन अपने घर जाने के लिए गया से फतेहपुर की ओर जाने वाली ट्रेन पर बैठा, लेकिन ट्रेन में नींद आने के कारण सचिन धनबाद चला गया था। घर नहीं पहुंचने पर सचिन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बोधगया थाने की पुलिस ने खोजबीन शुरू की और सचिन को भी खोज लिया।

जानकारी मिलने पर रोशन की बहन बोधगया थाना पर अपने भाई से मिलने पहुंची। इसके बाद बोधगया थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने राखी और मिठाई का प्रबंध करा कर दोनों युवाओं को रोशन की बहन से राखी बंधवायी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया दोनों लापता  युवक मिल गए हैं और सुरक्षित रूप से पुलिस की देखरेख में है। दोनों को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Suggested News