बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह को आया पैरालाइसिस अटैक, अस्पताल जाकर स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल-चाल

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह को आया पैरालाइसिस अटैक, अस्पताल जाकर स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल-चाल

AURANGABAD :  बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह बीती रात पैरालाइसिस के शिकार हो गए हैं। इसकी खबर सुनते ही इनके समर्थकों की चिंता  काफी बढ़ गयी है। सभी समर्थक व उनके करीबी व भाजपा के कई कार्यकर्ता पूर्व मंत्री को ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह शुक्रवार की रात 2:00 बजे अचानक पैरालाइसिस से ग्रसित हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पटना के समय हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज जारी है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी रामाधार सिंह का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके परिजनों से चिंता न करने की बात कही। 


बता दे कि पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह औरंगाबाद जिले के ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के एक कद्दावर नेता में गिने जाते हैं। वे औरंगाबाद जिले के सोखेया गांव के निवासी हैं। अपने विधायक के कार्यकाल से लेकर मंत्री रहने के दौरान भी उन्होंने औरंगाबाद जिला के साथ-साथ पूरे बिहार को विकसित करने का काम किया था।

उनके बीमारी की खबर सुन उनके चहेते काफी चिंतित हैं। जिन्हें भी बीमारी होने की सूचना मिल रही है। सीधे उनके घर परिजनों से मिलने पहुँचे। पटना में भर्ती समय हॉस्पिटल में भी पूर्व मंत्री से मिलने हजारों कार्यकर्ता पहुँचे है। हालाँकि बताया जा रहा है की रामाधार सिंह अभी बिल्कुल ठीक है। कोई ज्यादा परेशानी नहीं है। लोग चिंता न करें, बेहतर इलाज जारी है। जो भी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं उनसे वे सीधे बात कर रहे हैं, उन्हें वे पहचान भी रहे हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News