बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशल जनसंपर्क के लिए एक बार फिर नवाजे गए रंजन सिन्हा, भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में मिला सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का अवार्ड

कुशल जनसंपर्क के लिए एक बार फिर नवाजे गए रंजन सिन्हा, भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में मिला सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का अवार्ड

PATNA: सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट जनसंपर्क और कार्यकुशलता के लिए एकबार फिर से रंजन सिन्हा को भोजपुरी सिने अवार्ड 2023 में सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड अयोध्या महोत्सव के दौरान आयोजित दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2023 में दिया गया। रंजन सिन्हा को यह अवार्ड लगातार तीसरी बार मिला है, उन्हें यह अवार्ड 2021और 2022 में भी मिला था। इसके अलावा बीते दिसंबर माह में 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड 2023 में भी बेस्ट पीआरओ का अवार्ड मिल चुका है।   

विदित हो कि रंजन सिन्हा अब तक 700 से अधिक फिल्मों के लिए जनसंपर्क कर चुके हैं। विगत वर्ष 2023 में उन्हें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड दुबई, भोजपुरी स्टेज और स्क्रीन अवार्ड, भोजपुरी फिल्म अवार्ड समेत कई अवार्ड सार्थक जनसंपर्क के लिए मिला है। वहीं, किसी भी अवार्ड शो में लगातार 3 बार सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड लेने वाले रंजन सिन्हा पहले पीआरओ बन गये हैं। रंजन सिन्हा की ख्याति हिंदी पट्टी में बढ़ी है। प्रकाश झा की फिल्म अपहरण, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल, शरमन जोशी की फिल्म काशी, नुसरत भरुचा व साउथ स्टार बेलम्कोंडा साईं श्रीनिवास, मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम, विक्रांत मेसी और मेधा शंकर की 12वीं फेल आदि का हिंदी पट्टी में पीआर कर चुके हैं।

उन्होंने पटना में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, गोविंदा, पंकज त्रिपाठी, इम्तियाज अली, संजय मिश्रा, विजय देवराकोंडा जैसे कलाकारों के लिए भी हिंदी पट्टी में कार्य करने का अनुभव रखते हैं। साल 2024 भी उनके लिए बेहद खास रहने वाला है, जहां उनके पास कई बड़े बैनर और निर्माता निर्देशकों की फिल्में है। इतना ही नहीं, रंजन सिन्हा मौजूदा दौर में कई बड़े म्यूजिक चैनल के पीआर का भी काम कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके इसी योगदान को ध्यान में रखकर सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में उन्हें बेस्ट पीआरओ के अवार्ड से नवाजा भी गया है।

वहीं, लगातार तीसरे साल भोजपुरी सिने अवार्ड में बेस्ट पीआरओ का अवार्ड पाकर रंजन सिन्हा बेहद खुश हैं। उन्हें अपने इस सम्मान का क्रेडिट फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को दिया और कहा कि 'नए साल का पहला अवार्ड उन तमाम निर्माता निर्देशको के नाम, जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर अपनी फिल्मों के प्रचार प्रसार का जिम्मा मुझे दिया। बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड छोटे से गांव बिरना लखन सेन से निकलकर ख्वाबों की नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले रंजन सिन्हा आज एक पीआर प्रोफेशनल ब्रांड बन गए हैं। सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी हो, सांसद – एक्टर रवि किशन या फिर सांसद – एक्टर दिनेशलाल यादव निरहुआ या सक्सेस मशीन खेसारी लाल यादव, पावर स्टार पवन सिंह, सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू,  स्टनिंग ब्यूटी अक्षरा सिंह, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे से लेकर नए जेनरेशन के कलाकारों के भी वे पसंदीदा पीआरओ है। 

रंजन सिन्हा भोजपुरी पीआर इंडस्ट्री में पिछले 19 सालों से लगातार जनसंपर्क का काम कर रहे हैं। रंजन सिन्हा फिल्म के अलावा अपने प्रदेश बिहार में दूसरे राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी जनसंपर्क का कार्य करते नजर आ जाते हैं। यही वजह है कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित प्रकाश पर्व पटना फिल्म फेस्टिवल पटना शॉर्ट रीजनल फिल्म फेस्टिवल गांधी पैनोरमा फिल्म फेस्टिवल बिहार का सम्मान समारोह बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव महिला स्वास्थ्य पर आधारित नेशनल बॉक्सकॉन कांफ्रेंस साथ - साथ अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए भी पीआर का कार्य सफलतापूर्वक कर मिशाल पेश किया है।

Suggested News