बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 11 साल की छात्रा के साथ रेप, स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

पटना में 11 साल की छात्रा के साथ रेप, स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

PATNA : 11वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। राजधानी पटना के फुलवारी के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 5 वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ विद्यालय के ही प्रिंसिपल ने रेप किया है। मामला तब खुला जब छात्रा के अंदर शारीरिक बदलाव आने लगा। इस बाबत छात्रा के माता-पिता ने जब घर मे ही प्रेगनेंसी किट से जांच किया तब छात्रा पॉजिटिव निकली। वहीं इस मामले में पुलिस गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराएगी। सिटी एसपी पश्चिमी रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।

पीड़िता की मां ने गर्दनीबाग स्थित महिला थाना में मामला दर्ज कराते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद एवं अशोक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है। अशोक कुमार विद्यालय का क्लर्क बताया जा रहा है। महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को फुलवारीशरीफ स्थित विद्यालय कैम्पस से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के मोबाइल की जांच में छात्रा के साथ सेल्फी भी मिली है।  

बताया जा रहा है कि दोनों छात्रा को कॉपी जांच करने के बहाने अपने पास बुलाते थे। बाद में डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते। वो लोग 9 महीने से छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। 


Suggested News