बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 7 माह की बच्ची के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

पटना में 7 माह की बच्ची के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

PATNA : राजधानी से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक सात माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पकड़ा गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची को उसके दादा गोद में खेला रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ काम याद आया तो वह पड़ोसी बुढ़वा उर्फ चोरवा राम की गोद में बच्ची को देकर चले गए। बच्ची को गोद में लेने के बाद आरोपी चोरवा राम उसे लेकर कुछ दूरी पर चला गया और छिप कर बच्ची के साथ गलत काम करने लगा। जब बच्ची का हालत बिगड़ने लगी तो उसे वह छोड़कर भाग गया। बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपी के घर को घेरकर उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी चोरवा राम की जमकर पिटाई की। इधर घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थानाध्यक्ष जय कुमार मौके पर पहुंच आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ा गिरफ्तार कर लिया। 

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News