बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर के किला मैदान और छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में धू-धूकर जला रावण, हज़ारों लोगों ने देखा आतिशबाजी का नजारा

बक्सर के किला मैदान और छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में धू-धूकर जला रावण, हज़ारों लोगों ने देखा आतिशबाजी का नजारा

BUXAR : विजयादशमी के पावन अवसर पर बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में 45 फ़ीट के रावण के साथ 40 फ़ीट के मेघनाथ का भगवान श्रीराम एवं उनके भ्राता लक्ष्मण ने वध कर दिया। असत्य पर सत्य की हुई, जीत के बाद जय श्रीराम के नारे से पूरा मैदान गूंज उठा। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तमाम जिलेवासियों के साथ देशवासियो को बधाई देते हुए देश एवं प्रदेश में अमन चैन कायम रहे। इसकी कामना की है। ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित इस समारोह में पहुँचे जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जिलेवासियों को विजया दशमी की बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियो के साथ स्थानीय लोग पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए थे। सीसीटीवी के अलावे वाच टावर से मोनिटरिंग हो रही है। जब तक एक एक लोग आराम से मैदान से सुरक्षित नही निकल जाए, मैदान के चारो तरफ अग्निशमन की गाडियो के साथ एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम को तैनात किया गया है।

वही केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र के तमाम जनता के साथ पूरे देशवासियो को दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा कि, बक्सर पराक्रमी राम की पहली पवित्र भूमि है। जहाँ ताड़का , सुबाहु राक्षसो का वध कर भगवान राम पराक्रमी राम कहलाये। सभी के अंदर रावण और राम विराजमान है। जरूरत है रावण रूपी राम की वध कर राम रूपी विचार को प्रकट करने का, जिससे समाज का कल्याण हो और बुराइयो का अंत हो। 

वहीँ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को सारण जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के राजेंद्र स्टेडियम में 55 फिट के रावण एवं 50 फिट के मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। राजेन्द्र स्टेडियम में रावन वध देखने के लिए शहर वासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

रावण दहन से पूर्व राजेंद्र स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी की गई। रावण दहन के अवसर पर जिला अधिकारी अमन समीर पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिला मुख्यालय सहित जिले के जलालपुर,कोपा,एकमा, दाउदपुर सहित अन्य गांवों में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया गया।

बक्सर से संदीप वर्मा के साथ छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News