बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रावण विवाद : किस नेता के दबाव में JDU एमएलसी ने CM नीतीश को मानव बम बताया ? भड़की BJP ने 'नीरज' से पूछा - सियासी भोंपू महोदय...'लोर' पोछने से पाप नहीं धुलता

रावण विवाद : किस नेता के दबाव में JDU एमएलसी ने CM नीतीश को मानव बम बताया ? भड़की BJP ने 'नीरज' से पूछा - सियासी भोंपू महोदय...'लोर' पोछने से पाप नहीं धुलता

PATNA : बिहार में जदयू और भाजपा के बीच रावण विवाद  थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां दोनों पार्टियों की तरफ से नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को रावण बताया। वहीं जदयू प्रवक्ता ने 1945 की एक पत्रिका की तस्वीर जारी कर दी। जिसमें गांधी जी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे बड़े स्वतंत्रता सेनानियों को रावण के रूप में दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि इसे नकार कर बताएं। अब इस तस्वीर को लेकर भाजपा की तरफ से भी पलटवार किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने नीरज कुमार को सियासी भोंपू कहते हुए जवाबी हमला किया। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले की बात करना छोड़िए।  क्योंकि सभी को पता है कि कांग्रेस ने कैसे देश के इतिहास को अपने हिसाब से प्रकाशित किया। इसका आज के समय में कोई मायने नहीं है। नीरज कुमार को पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि किसके इशारे पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को 'मानव बम' बताया है। आखिर यह पाप कब तक करेंगे, यह उन्हें बताना चाहिए।

कांग्रेस और राजद के इशारे पर कर रहे काम

भाजपा नेता ने इस दौरान साफ किया कि जदयू पूरी तरह से कांग्रेस और राजद के इशारे पर काम कर रही है। आज स्थिति यह है कि पार्टी का एक पैर राजद और दूसरा कांग्रेस के दरवाजे पर है। सत्ता के लिए जदयू कुछ भी करने को तैयार है। यहां तक कि कांग्रेस के इशारे पर इतिहास को गलत बताने का पाप कब तक करते रहेंगे। जदयू को इस बात का जवाब देना चाहिए।

बता दें कि जदयू ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में दिखाया गया था। वहीं नीतीश कुमार हाथों में बम लेकर उनका संहार करते दिखे थे। जिसके बाद भाजपा ने नीतीश कुमार को मानव बम बताकर जदयू पर पलटवार किया था।


Suggested News