बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिखाई औकात, आरसीपी बोले- पार्टी में अनुकंपा पर हैं पीके जैसे नेता...

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिखाई औकात, आरसीपी बोले- पार्टी में अनुकंपा पर हैं पीके जैसे नेता...

PATNA: जेडीयू ने प्रशांत किशोर को उसकी औकात दिखा दी है। जेडीयू के संगठन महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर किसके लिए काम कर रहे हैं सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर अनुकंपा पर JDU में हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जैसे नेता अगर विरोध कर रहे हैं तो फिर अपना रास्ता देखें।प्रशांत किशोर अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर को बहुत सम्मान दिया।

पटना में जेडीयू की बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने पीके पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के लिए एक भी एक्टिव सदस्य प्रशांत किशोर ने नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि जो कोई पार्टी विरोधी काम करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में 15 साल बनाम 15 साल का होगा नारा। वे लोग आरजेडी और जेडीयू के 15 साल का फर्क जनता को बताएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को बताएंगे अगले 5 साल में क्या करेंगे।




Suggested News