बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाठी के वार से तोड़ डाले संबंध : पति ने ही विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला, नाजायज रिश्ता बना हत्या का कारण

लाठी के वार से तोड़ डाले संबंध : पति ने ही विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला, नाजायज रिश्ता बना हत्या का कारण

MUNGER : खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की खून का आरोप उसके पति पर लगा है, जिसने उसे लाठी से पीट पीटकर मार डाला। मामले में महिला के परिवार की तरफ से आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है

मामले में मृतका के भाई महकोला गांव निवासी अनिल बिंद ने बताया है कि उसकी बहन सुनीता देवी की शादी सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के असियाचक गांव निवासी अमर बिंद से हुई थी। बहनोई अमर बिंद का एक नजदीकी रिश्तेदार से अवैध संबंध है। जब सुनीता को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इससे गुस्सा होकर पति अमर बिंद सहित ससुराल के अन्य लोगों ममता देवी, राजकुमार बिंद, सबोजिया देवी ने मिलकर शुक्रवार को सुनीता को जमकर पीटा। इससे सुनीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई।सूचना मिलने पर सुनीता देवी को हवेली खड़गपुर लाया। 

यहां आकर उसने घटना की जानकारी दी। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के पर अमर बिंद, ममता देवी, राजकुमार बिंद, सबोजिया देवी को नामजद किया गया है। फर्द बयान को सुल्तानगंज थाना भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।



Suggested News