बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी खत्म नहीं हुई है नाराजगी : सवा महीने के बाद पटना वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं आए RJD OFFICE, यहां तेजस्वी ने पार्टी कार्यालय से मंगाई फाइलें

अभी खत्म नहीं हुई है नाराजगी : सवा महीने के बाद पटना वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं आए RJD OFFICE, यहां तेजस्वी ने पार्टी कार्यालय से मंगाई फाइलें

PATNA : लगभग सवा महीने के इंतजार के बाद आखिरकार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सवा महीने गांव में समय बिताने के बाद पटना लौट आये हैं। हालांकि पटना आने के बाद भी पार्टी कार्यालय नहीं गए, जबकि पार्टी नेता अब उनके कार्यालय आने की प्रतीक्षा करने लगे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या जगदानंद सिंह की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है।

तेजस्वी ने कार्यालय से मंगाई फाइलें

जहां जगदानंद सिंह पटना वापस लौटे हैं। वहीं दूसरी तरफ उधर 10 सर्कुलर रोड स्थित उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यालय से प्रदेश राजद कार्यालय को सूचना आयी कि प्रखंड अध्यक्षों और सभी जिला अध्यक्षों की सूची समेत पार्टी के अहम कागजात 10 सर्कुलर रोड में पहुंचा दिया जाये। राज्य की नई प्रदेश राजद कमेटी गठित करनी है। नये जिला अध्यक्षों का चयन करना है।

जगदानंद सिंह को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बने डेढ़ महीने से ऊपर हो गया है और उनके नहीं होने से प्रदेश कमेटी गठन में बाधा आ रही है। राजद के सांगठनिक 50 जिले हैं पर एक भी जिला कमेटी का गठन नहीं हुआ है। चूंकि कुढ़नी में उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि जल्द से जल्द पार्टी के जिला ईकाई का गठन कर लिया जाए। ताकि चुनाव को लेकर जिम्मेदारी बांटी जा सके।

शुक्रवार को जगदानंद के चैंबर में सामने की कुर्सियों पर रोज बैठने वाले वरीय नेता वृशिण पटेल और उदय नारायण चौधरी दिन भर उनका इंतजार करते रहे पर पटना में रहते हुए भी जगदानंद नहीं पहुंचे। इस संबंध में वृषण पटेल ने कहा कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं। वे पटना आ चुके हैं तो कार्यालय जरुर आयेंगे। वहीं श्याम रजक ने कहा कि समय का इंतजार कीजिये। हम समाजवादी लोग हैं, सब ठीक हो जाएगा।

Suggested News