रिटायर्ड अधिकारी उमेश चन्द्र प्रसाद को बिहार बीजेपी में मिली अहम् जिम्मेवारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के बनाये गए प्रदेश सह संयोजक

PATNA : भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के वरिष्ठ नेता और सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद कुशवाहा को बिहार भाजपा में अहम् जिम्मेवारी दी गयी है। उन्हें बिहार भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
कुशवाहा को भाजपा में यह जिम्मेवारी मिलने के बाद भाजपा समस्तीपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जहाँ ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीँ नेताओं ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। वहीँ उमेश चन्द्र कुशवाहा ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बताते चलें की आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी सहित सभी पार्टियां अभी से जुट गयी है। इसी कड़ी में पार्टियां अपने अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में उमेश चन्द्र प्रसाद कुशवाहा को पार्टी ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है।
गौरतलब है की अपनी नौकरी के दौरान उमेश चन्द्र प्रसाद ने पटना जीपीओ में डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर के साथ दरभंगा और वैशाली जिले डाक अधीक्षक के तौर पर अपनी सेवा दी है। वहीँ उमेश चन्द्र प्रसाद ने कई मोटीवेशनल किताबों का लेखन भी किया है, जो काफी चर्चित रही हैं।