बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऋषभ कश्यप को मिला नालंदा रत्न का पुरस्कार, कलर्स के सीरियल में आएंगे नजर

ऋषभ कश्यप को मिला नालंदा रत्न का पुरस्कार, कलर्स के सीरियल में आएंगे नजर

nalanda. मॉडलिंग के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करने वाले नालंदा के लाल ऋषभ कश्यप को बुधवार को नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नालंदा रत्न के सम्मान से सम्मानित किया । उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में अब तक मिस्टर इंडिया पॉपुलर 2019 मिस्टर यूपी 2019 के साथ साथ यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया 2020 का खिताब जीत चुके हैं। साथ ही वह भारत के विभिन्न राज्यों में लगभग 70 अवॉर्ड और 98 शोज़ कर चुके है।

साथ ही उन्होंने  प्रिंस नरूला के साथ एक वेब सीरीज में भी काम किया है जो कि कुछ ही महीनों में देखने को मिलेगा और साथ में उन्हें एक कॉलर्स टीवी का सीरियल भी मिला हुआ है जिनकी शूटिंग फरवरी माह से शुरू होने वाली है।इन्होंने लगभग 40 शो से ऊपर जज कर चुके है।

 इनका घर नालंदा जिला के परवलपुर बाज़ार सके रहने वाले है इनके पिता जी का नाम रौशन कुमार है जो कि एक बिजनेसमैन है। और अभी वो मुंबई में रह कर सपनों को उड़ान भर रहे हैं और वो मात्र 21 साल के है। जो वो मॉडलिंग के क्षेत्र में घुसे थे तब वो 1 साल घर से दूर अपने सपनों को पूरा कर रहे थे और अभी भी कर रहे है।  डीएम योगेंद्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य के की कामना की।

 इस मौके पर नालंदा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और नालंदा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने कहा कि नालंदा के गर्व के बात है जो जिले से बाहर जाकर नालंदा का नाम रौशन कर रहा है। नालंदा रत्न मिलने के बाद  मॉडल बेटा ऋषभ कश्यप ने नालंदा जिला प्रशासन और नालंदा युवा मोर्चा के सदस्यों को अपनी ओर से आभार प्रकट किया। उनका सपना है कि वो एक इंटरनेशनल मॉडल के साथ साथ में एक अच्छा अभिनेता बने।

Suggested News