बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के समर्थन में उतरी राजद, कहा भाजपा के नस-नस वाकिफ हैं, इसलिए उन पर साधा जा रहा है निशाना

ललन सिंह के समर्थन में उतरी राजद, कहा भाजपा के नस-नस वाकिफ हैं, इसलिए उन पर साधा जा रहा है निशाना

PATNA : बिहार की राजनीति में सांसद ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने उनकी बढ़ती नजदीकी नीतीश कुमार को पसंद नहीं आ रही है। जिसके कारण अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की तैयारी चल रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस बयान के बाद न सिर्फ जदयू बल्कि राजद में भी खलबली मच गई है। अब भाजपा नेता के इस बयान के बाद राजद भी खुलकर ललन सिंह के समर्थन में उतर आई है।

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने ललन सिंह और लालू प्रसाद की नजदीकी पर बात करते हुए साफ कहा कि इसमें गलत क्या है। दोनों पार्टियों की बिहार में सरकार है। ऐसे में ललन सिंह की नजदीकी राजद के साथ बढ़ रही है तो यह बेहतर बात है। 

राजद नेता ने कहा सुशील कुमार मोदी की परेशानी ललन सिंह हैं। क्योंकि ललन सिंह भाजपा और सुशील मोदी के नस-नस से वाकिफ हैं। यही कारण है कि बार-बार ललन सिंह पर हमला किया जाता है। ललन सिंह आंदोलन के नेता रहे हैं ऐसे में जिस तरह से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की नजदीकी है, उसी तरह ललन सिंह और लालू प्रसाद की नजदीकी रही है।

कैबिनेट विस्तार पर बोले

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने बिहार में कैबिनेट विस्तार पर बात करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का हक है, वह जब चाहें विस्तार कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा फैसला लेने का हक तेजस्वी यादव के पास होने का भी उन्होंने समर्थन किया। साथ ही बार-बार कैबिनेट में कांग्रेस की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर कहा यह उनका हक है। लेकिन फैसला नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही लेंगे।


Suggested News