बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने दी धमकी, कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जेल में होंगे पीएम और उनके मंत्री

राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने दी धमकी, कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जेल में होंगे पीएम और उनके मंत्री

PATNA : पाटलिपुत्र लोकसभा के महागठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती मसौढ़ी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुई। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से भी एक कार्यक्रम के दौरान मिली और मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने कहा की मोदी सरकार द्वारा किसानों से किए गए झूठे वादे कभी पूरे नही हुए। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख सरकारी नौकरी का सृजन किया जाएगा। वही भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही भाजपा के मंत्री जेल में बंद होगें। इस दौरान मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी और फुलवारी के विधायक गोपाल रविदास के साथ सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

मीसा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 40 के बदले 4000 सांसदों की जीत वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो यह देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं और क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी दावा कर सकती है। लेकिन आरजेडी अपनी रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है और उसमें आरजेडी पार्टी को कामयाबी मिलेगी।

वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तमाम सीटों पर बाहरी उम्मीदवार खड़ा किया है। बता दें की पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में राजद उम्मीदवार मीसा भारती का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव से है। 

पटना से सुजीत की रिपोर्ट

Suggested News