बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद-कांग्रेस में शुरू हुई लड़ाई, गोहिल ने शिवानंद तिवारी को बताया आस्तीन का सांप और सबसे बड़ा दलबदलू

राजद-कांग्रेस में शुरू हुई लड़ाई, गोहिल ने शिवानंद तिवारी को बताया आस्तीन का सांप और सबसे बड़ा दलबदलू

PATNA : राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी राहुल गांधी पर दिए गए बयान से फंस गए हैं। कांग्रेस ने शिवानंद तिवारी को आस्तीन का सांप और सबसे बड़ा दल बदलू करार दिया है। वही राजद ने भी शिवानंद तिवारी से पल्ला झाड़ लिया है और उनके बयान को निजी बयान करार दिया है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने शिवानंद तिवारी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तिवारी कितनी दफे दल बदले हैं उनको भी याद नहीं होगा। वे जदयू के नेता रहे हैं और सांसद भी,आश्चर्य नहीं आज भी उनकी वफादारी उनके साथ दिख रही है। महागठबंधन को कमजोर करने के लिए जो दलबदलू हैं वे कांग्रेस के ऊपर आरोप लगा रहे हैं।

गोहिल ने शिवानंद तिवारी से पूछा कि आप बताएं की बिहार के चुनाव इतिहास में राजद ने बिना कांग्रेस पार्टी के चुनाव लड़ा तो राजद का क्या हश्र हुआ? गोहिल ने आगे कहा कि  हार का कारण तलाशा जाए तो उसके लिए शिवानंद तिवारी जैसे राजद के नेता ही जिम्मेदार पाए जाएंगे। राजद के नेतृत्व को भी शिवानंद तिवारी जैसे आस्तीन के सांपों को पहचानना होगा। वरना आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा नुकसान आईडियोलॉजिकल कमिटमेंट  वाले दलों को होगा।


पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 


Suggested News