बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद का 23वां स्थापना दिवस आज,लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी करेंगी उदघाटन

राजद का 23वां स्थापना दिवस आज,लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी करेंगी उदघाटन

पटनाः राजद का 23वां स्थापना दिवस आज यानि शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रस्तावित है।स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद  शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी है। दोनों ही कार्यक्रमों में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और विधायक तेज प्रताप यादव मुख्य भूमिका में रहेंगे। 

लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद आज पार्टी की स्थापना दिवस और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कापी महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यकर्ताओं को हार की हताशा से उबारने और चुनौतियों से मजबूती से मुकाबले के लिए स्थापना दिवस और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवसर के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए पहली बार प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं।पार्टी की स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम पटना के पार्टी दफ्तर में आयोजित है।इसके अलावे प्रखंड़ अध्यक्षों को अपने-अपने प्रखंड में सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का टास्क दिया गया है।

करीब एक महीने के अज्ञातवास के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं विधायक तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहेंगे। राज्यसभा सांसद मीसा भारती को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी में स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा। चारा घोटाले में सजायाफ्ती होने के बाद यह दूसरी दफा बिना लालू के स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इसके पहले पिछले साल भी लालू प्रसाद की गैरहाजिरी में हीं स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आज की स्थापना दिवस कार्यक्रम में रामचंद्र पूर्वे अध्यक्षता करेंगे वहीं उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को करना है।इस कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल समेत राजद के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


Suggested News