PATNA : लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आरजेडी अभी भी गम से नहीं उबर पाई है। तेजस्वी यादव लगातार बिहार से गायब रह रहे हैं। जिसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। इस बीच आरजेडी ने कांग्रेस और एसपी की राह चलते हुए अपने प्रवक्ता को किसी भी बहस में शामिल होने को लेकर रोक लगा दी है।
आरजेडी के सभी प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया गया है। जल्द ही प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने इसकी जानकारी दी है।
तेजस्वी यादव के निर्देष पर यह कार्रवाई हुई है।