बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक अमर पासवान ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, तेजस्वी भी रहे मौजूद

राजद विधायक अमर पासवान ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, तेजस्वी भी रहे मौजूद

पटना. हाल ही में बोचहां विधानसभा से उपचुनाव जीते राजद विधायक अमर पासवान विधानसभा पहुंचकर विधायिका की सदस्यता ली। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उन्हें विधानसभा सदस्य की शपथ दिलायी। इस दौरान उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद विधायक ललीत नारायण यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। वहीं इस दौरान अमर पासवान की पत्नी भी उनके साथ आयी थी।

बता दें कि पछले महीने बोचहां विधानसभा का उपचुनाव हुआ था। इसमें राजद के अमर पासवान ने भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमार को भारी अंतर से पराजित किया था। करीब साढ़े 36 हजार वोटों से अमर पासवान जीत हासिल की थी। इस सीट से अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवन भी विधायक थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें अमर पासवान ने जीत हालिस की थी।

अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान बोचहां सीट पर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से विधायक थे। उनके निधन के बाद मुकेश सहनी ने अमर पासवान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन चुनाव से ठीक पहले अमर पासवान राजद में शामिल हो गये। वहीं इस चुनाव के दौरान मुकेश सहनी भी एनडीए से अलग हो गये। इस सीट पर भाजपा के साथ मुकेश सहनी ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिया था।



Suggested News