बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में राजद के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, एमएलसी प्रत्याशी ने कहा मो. कामरान कर रहे हैं सपोर्ट

नवादा में राजद के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, एमएलसी प्रत्याशी ने कहा मो. कामरान कर रहे हैं सपोर्ट

NAWADA : नवादा जिला राजद की ओर से आज सदस्यता अभियान चलाया गया। एलएलसी प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा के द्वारा इसका आगाज किया गया। कादिरगंज स्थित आवासीय कार्यालय में उन्होंने सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव-टोला और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

साथ ही उन्होंने कहा है कि इस सदस्यता अभियान के साथ ही साथ पूरे चुनाव में गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान के द्वारा मदद की गई है। उनके मदद से ही आज फिर एक बार फिर राजद ने सदस्यता अभियान की शुरुआत किया है। आज सदस्यता अभियान में 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हैं। 

उन्होंने कहा की जिले में राजद को नंबर वन की पार्टी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है। इस कार्य में कार्यकर्ता तन मन से जुट जाएं। प्रथम चरण में 28 अप्रैल को शुरू किया गया अभियान आगामी 2 मई तक चलेगा। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता गौतम कपूर चंद्रवंशी, शैलेश महतो,विजय चौधरी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News