बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD का विरोध प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं का अनूठा प्रदर्शन, विरोध में निकले बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी सहित ठेले, महिलाओं की भी रही भागीदारी

RJD का विरोध प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं का अनूठा प्रदर्शन, विरोध में निकले बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी सहित ठेले, महिलाओं की भी रही भागीदारी

MUZAFFARPUR/NAWADA: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में राजद ने मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि जनता पर हो रहे जुल्म को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में 18 और 19 जुलाई को प्रखंड और जिला मुख्यालयों में पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। तेजस्वी यादव के आह्वान का असर भी हुआ। बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों में राजद के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर और नवादा में अनूठे ढंग से कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

मुजफ्फरपुर महानगर राजद की ओर से बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया। राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी पर बैठकर महानगर राजद के सदस्य समाहरणालय पहुंचे और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया है। वहीं इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों सहित चौक चाराहों पर विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस में बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी को शामिल किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं का भी साथ मिला। सभी नाचते-गाते बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

वहीं दूसरी तरफ नवादा में महंगाई के विरोध राजद विधायकों ने बड़ा ऐलान कर दिया। विधायकों ने कहा कि वह अगर नहीं हुई महंगाई दर कम तो वह बैलगाड़ी से सदन पहुंचेंगे। नवादा में विधायकों ने बैलगाड़ी पर बैठकर बेतहाशा बढ़ती महंगाई को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया। यहां भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं शामिल हुई और रसोई गैस सहित खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कड़ विरोध जताया।


Suggested News