बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधान पार्षद संजय प्रसाद समेत 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

राजद विधान पार्षद संजय प्रसाद समेत 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

जमुई: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ राजद के विधान पार्षद संजय प्रसाद समेत 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामला राज मिस्त्री चंदन महतो हत्या कांड का है. 

जमुई आदर्श थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज की गई प्राथमिकी में मृतक की पत्नी किरण देवी ने विधान पार्षद संजय प्रसाद समेत 8 लोगों पर हत्या की साजिश रचने और कातिलों को बचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को जमुई थाना क्षेत्र के काकन गांव के पास राज मिस्त्री चंदन महतो की हत्या हुई थी।

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा था. पुलिस अधीक्षक जे.रेड्डी ने कहा है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Suggested News