बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RLSP ने शुरू किया सदस्यता अभियान,इन मुद्दों पर पार्टी से जुड़ने का किया जा रहा है अनुरोध

RLSP ने शुरू किया सदस्यता अभियान,इन मुद्दों पर पार्टी से जुड़ने का किया जा रहा है अनुरोध

PATNA : संगठन को मजबूत करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बिहार में सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी स्वास्थ्य, पढ़ाई और कमाई के अपने नजरिए को लोगों तक पहुंचा कर अपनी पार्टी से जुड़ने का अनुरोध कर रही है।  

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि पहले चरण में पांच अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

पहले चरण के सदस्यता अभियान से पहले सभी जिला के पार्टी नेताओं की बैठक राजधानी के पार्टी कार्यालय में हुई। पार्टी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जिला से आए नेताओं को सदस्यता अभियान की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया। 

उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी नेताओं से कहा कि रालोसपा ने पिछले कुछ सालों में अपनी पैठ बनाई है और हमने शिक्षा सुधार से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सड़कों पर उतरे हैं। हमारे इस संघर्ष का लोगों में बेहतर संदेश गया है। इस वजह से लोग पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

मल्लिक ने बताया कि बिहार में बाढ़ को देखते हुए प्रभावित जिलों में सदस्यता अभियान के साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे बाढ़ प्रभावितों की सहायता करें। वहीं सदस्यता अभियान ऑनलाइन भी चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव की तैयरी भी पार्टी ने शुरू कर दी है। पार्टी ने फिलहाल राज्य की सभी सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। 

मल्लिक ने कहा कि रालोसपा शिक्षकों के समान काम-समान वेतन की मांग का समर्थन करती है। इसलिए इस मुद्दे को भी पार्टी मुखरता से उठाएगी। किसानों के मुद्दे पर भी पार्टी ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।  

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर लोग जिस तरह बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं उससे पार्टी नेता भी उत्साहित हैं।  

Suggested News