बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामाकंन, लालू यादव की तरह इतिहास रचने का किया दावा

सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामाकंन, लालू यादव की तरह इतिहास रचने का किया दावा

SARAN: सारण लोकसभा सीट से राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य ने नामाकंन दाखिल किया है। रोहिणी आचार्य ने सारण में एडीएम ऑफिस में नामाकंन दाखिल किया है। सारण में पांचवे चरण में यानी 20 मई को चुनाव होना है। सारण में रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूड्डी से है। रोहिणी आचार्य कई दिनों से सारण में ही कैंप कर रही है। वहीं रोहिणी के साथ उनके पिता लालू यादव भी सारण में ही कैंप कर रहे हैं। 

वहीं आज रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव के मौजूदगी में नामाकंन दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एडीएम शंभू शरण पांडे ने नामांकन पत्र लिया। वहीं नामाकंन के बाद सारण में ही एक जनसभा को भी रोहिणी आचार्य ने संबोधित किया। इस दौरान रोहिणी आचार्य ने विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला। रोहिणी आचार्य ने कहा कि, पूरी जनता भाजपा के खिलाफ है, इस बार राजद भारी मतों से जीत कर इतिहास रचेगा।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि, वो जनता की सुख दुख को बंटने के लिए जनता के बीच आई हैं। जैसा घर में माँ-बहन घरवालों का ख्याल रखती हैं वैसे ही वो भी सारण की जनता का ख्याल रखेंगी। उन्होंने कहा कि, गरीब को दाना, मजदूर को पैसा, किसान को फसल का उचित दाम, युवाओं को रोजगारी देना है। जिसके लिए उन्होंने सारण की जनता से आशीर्वाद मांगा है।   

रोहिणी आचार्य के लिए उनके भाई तेजस्वी यादव ने भोजपुरी अंदाज में सारण से हुंकार भारा। उन्होंने सारण की जनता से कहा कि इस बार चुकना नहीं है, लालटेन के बटन को दबा कर लालू यादव को जिताना है। उन्होंने कहा कि, सारण की जनता के लिए जितना लालू यादव ने किया है उससे ज्यादा काम रोहिणी आचार्य करेंगी।  

Suggested News