बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास से केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने की जन आशीर्वाद की यात्रा, कहा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से बिहार में महंगी है बिजली

रोहतास से केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने की जन आशीर्वाद की यात्रा, कहा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से बिहार में महंगी है बिजली

SASARAM : भारतीय जनता पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह सासाराम पहुंचे। जिले के इंद्रपुरी से उन्होंने इसकी शुरुआत की। जिसके बाद डेहरी, जमुहार होते हुए सासाराम पहुंचकर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा की बिहार में महंगी बिजली का कारण यह है कि बिहार में 6 हज़ार मेगावाट बिजली भारत सरकार देती है। भारत सरकार बिहार को सस्ती बिजली आपूर्ति करती है। 

लेकिन बिहार में उसका डिस्ट्रीब्यूशन दर अधिक है। जिसे कम करने की आवश्यकता है। वितरण व्यवस्था में अगर सुधार हो जाए तथा उसके लागत में कटौती की जाए तो बिजली सस्ती हो सकती हैं। सासाराम के सत्यम पैलेस हॉल में कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में आज एक मजबूत सरकार है जो अपने शक्ति का प्रयोग करना जानती है। यही कारण है कि पाकिस्तान तथा चीन जैसे देश भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। क्योंकि हमारे पास सिर्फ हथियार ही नहीं है, हम उसे चलाना भी जानते हैं। 

वर्ष 2014 के बाद देश की नीतिगत बदलाव हुए हैं और अब दुनिया का कोई देश हमें आंख दिखाकर बात नहीं कर सकता है। क्योंकि आज देश पूरी तरह से सक्षम है और लगातार राष्ट्र निर्माण के काम किए जा रहे हैं। क्योंकि राष्ट्र निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। जो निरंतर चलती रहती है। इस यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, भाजपा सांसद गोपाल नारायण सिंह, छेदी पासवान, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व मंत्री रामाधार सिंह सहित कई नेता शामिल हुए।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News