बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शराब के नशे में हंगामा करना कॉलेज कर्मियों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : शराब के नशे में हंगामा करना कॉलेज कर्मियों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SITAMARHI : शराब के नशा में हंगामा करते दो शिक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी शहर के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज के मेन गेट से हुई है। नगर थाना की पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है।

 

दोनो गिरफ्तार कर्मचारी गोयनका कॉलेज में कार्यरत है। गिरफ्तार कर्मियों की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के पोखर भिंडा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह और शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के गणेश पेट्रोल पंप के समीप निवासी संजय कुमार उर्फ बबलू के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार सिंह एक सरकारी कर्मचारी है और गोयनका कॉलेज में सहायक के पद पर कार्यरत है। जबकि संजय कुमार गोयनका कॉलेज में बीसीए विभाग में सहायक के पद पर तैनात है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

बताया गया की सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय के आदेश पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनो को हिरासत में ले लिया। वही मेडिकल कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची और दोनो को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनो सरकारी शिक्षा कर्मियो को हिरासत में रखा गया है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News