बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सगाई में आयोजित भोज का खाना खाने से नौ साल के मासूम बच्चे की मौत, 35 से अधिक लोगों की हालत खराब

सगाई में आयोजित भोज का खाना खाने से नौ साल के मासूम बच्चे की मौत, 35 से अधिक लोगों की हालत खराब

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज से बड़ी  खबर सामने आ रही है। त्रिवेणीगंज बरुकवा पंचायत वार्ड नम्बर 13 में भोज खाने के बाद  एक बच्चे की मौत हो गई, सहित 35 से अधिक बच्चे, बूढ़े और महिला बीमार हो गए, बीमारों को रविवार शाम त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

 इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमेश मंडल ने बीमारी का कारण फूड पॉइजनिंग बताया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रतापपुर गांव के बिजली यादव के लड़के का सगाई का कार्यक्रम था। शाम में सभी लोगों ने भोज खाया खाने के देर रात से ही लोगो को उल्टी, पेट दर्द और दस्त होने लगा  कुछ लोगों की हालत गंभीर होने और 9 वर्ष के बच्चे सतीश कुमार की मौत होने गांव अफरा तफरी मच गया  रविवार देर शाम 24 बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जिसमें तीन बच्चे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

कई लोगों की हालत नाजुक

बीमार मरीजों में आधा दर्जन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अभी तक मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इधर इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमेश मंडल के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा है।  सभी बीमार आपस में सम्बधी बताया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचे एसडीएम

घटना की जानकारी मिलते एसडीएम एस जेड हसन ने रेफरल अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस धटना की जानकारी  जिला अधिकारी  सुपौल को दी डीएम महेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार सुपौल से मेडिकल टीम भेजी जा रही है।

Suggested News