बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर: भूमि विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला सहरसा, सात लोगों के घायल होने की खबर,भैंस को भी लगी गोली

बड़ी खबर: भूमि विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला सहरसा, सात लोगों के घायल होने की खबर,भैंस को भी लगी गोली

SAHARSHA : जिले के एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध मे बताया गया है कि जिले सततौर गांव के वार्ड-06 के रहने वाले रामपुकार यादव और निरंजन यादव के बीच पूर्व से भूमिविवाद चल रहा था। इसी बीच आज निजी खेत की जुताई करने के दौरान फिर से विवाद उत्पन्न हो गया। 

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और निरंजन यादव गुट के दस पन्द्रह की संख्या में आए लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में रामपुकार यादव गुट के पांच गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए है। वहीं इस घटना में एक भैंस को भी गोली लग गई। 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डरहार ओपी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।  

सहरसा से मो. शौकत अली

Suggested News