बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महान संगीतकार 'खय्याम' का निधनः 92 साल की उम्र में खामोश हो गई सबसे प्यारी धुन.....

महान संगीतकार 'खय्याम' का निधनः 92 साल की उम्र में खामोश हो गई सबसे प्यारी धुन.....

N4N DESK: महान संगीतकार मो.जहुर खय्याम हाशमी का करीब 92 साल की उम्र में आज सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बतायाजाता है कि उन्हें सीने में संक्रमण और न्यूमोनिया की शिकायत के बाद 28 जुलाई को मुंबई के एक अस्पतला में  भर्ती कराया गया था. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

संगीतकार खय्याम का जन्म 18 फरवरी, 1927 को पंजाब में हुआ था। उनका पूरा नाम संगीतकार के जीवन के बारे में बात करें तो खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी। साल 1953 में फुटपाथ फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई. आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं।

 बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि साल 2007 में आई फिल्म यात्रा में खय्याम साहब का संगीत था. फिल्म में रेखा और नाना पाटेकर लीड रोल में थे. अब भले ही खय्याम साहब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके संगीत की  विरासत हमें यूहीं मंत्रमुग्ध करती रहेगी।

Suggested News