बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जांच के नाम पर ट्रक चालकों से वसूली का धंधा चलाते थे सैप के जवान, पुलिस ने मौके से रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जांच के नाम पर ट्रक चालकों से वसूली का धंधा चलाते थे सैप के जवान, पुलिस ने मौके से रंगेहाथ किया गिरफ्तार

KAIMUR : – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो स्थित कर्मनाशा समेकित जांच चौकी पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे 3 सैप जवान को मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके पास से पुलिस ने 12 हजार 180 रुपया नगदी भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को सूचना मिली कि कर्मनाशा समेकित जांच चौकी पर उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली ट्रकों से अवैध वसूली वहां के सैप जवान के कर्मियों द्वारा की जा रही है। जानकारी मिलते ही कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए मोहनिया पुलिस को रात्रि गस्ती में छापेमारी करने के लिए भेजा गया। जिसके बाद मोहनिया पुलिस ने चेक पोस्ट पर तैनात तीन सैप के कर्मियों को आने वाले ट्रकों से पैसा वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। वही मौके से पुलिस ने इनके पास से 12 हजार 180 रुपया नगदी भी बरामद किया। पुलिस की छवि खराब न हो इसको देखते हुए मोहनिया पुलिस ने तीनों सैप के जवानों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सैप के जवानों ने पहला 4459 के प्यारेलाल उम्र 56 वर्ष गांव राम,थाना चोलापुर जिला वाराणसी दूसरा 1721 के रविंद्र नाथ चौबे उम्र 55 वर्ष गांव चरित्र वन थाना नगर जिला बक्सर एवं तीसरा 2972 के अशोक चौधरी उम्र 60 वर्ष गांव बलहा थाना परवता जिला खगड़िया का बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों सैप के जवानों को जेल भेज दिया।

Suggested News